समाजवादी पार्टी के बाद बसपा भी परिवारवाद का शिकार - डा. निर्मल


 

राष्ट्र-धर्म-ध्वज न्यूज ब्यूरो

मोहन वर्मा

लखनऊ 10 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी के बाद बसपा भी परिवारवाद का शिकार हो गई । सदस्य विधान सभा एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि डा. लोहिया और डा. आंबेडकर दोनों परिवार वाद के कटु आलोचक थे किंतु उनका नाम लेकर राजनीति करने वाली सपा और बसपा परिवारवाद से संक्रमित हो गईं । बसपा प्रमुख मायावती के अपने भतीजे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डा. निर्मल ने कहा है मायावती ने एक बार फिर दलितों को ठगा है और उनके इस निर्णय से उनका जनाधार और कमजोर होगा पार्टी का ग्राफ़ और नीचे जाएगा । उन्होंने यह भी कहा अपने परिवार को राजनीति में उत्तराधिकारी बनाने का उद्देश्य है पार्टी के नाम पर संचित दौलत परिवार के क़ब्ज़े में रहे किंतु दलित उनके इस निर्णय पर पलीता लगा देगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ स्कूल सिसवा में खेल के दूसरे दिन सीनियर ग्रुप कबड्डी में व्हाइट हाउस ने ब्लू हाउस को 37 *17 से हराया

यूपी की ऊर्जा क्षमता को मिली नई उड़ान, घाटमपुर की यूनिट–2 से बढ़ी 660 मेगावाट की ताकत

10 साल पुरानी रंजिश में युवक के कत्ल का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार